Ranchi : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने झारखंड दसवीं की परीक्षा में हिंदी और विज्ञान के पेपर लीक होने की घटना की निष्पक्ष व विस्तृत जांच की मांग की है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कहा कि राज्य में लगातार हो रही पेपर लीक की घटना राज्य की शिक्षा व्यवस्था के लिए अत्यंत ही चिंताजनक है। विद्यार्थी इस प्रकार की घटनाओं से मानसिक रूप से तनावग्रस्त होते हैं , जिनका असर उनकी परीक्षा परिणाम पर भी पड़ता है।
वहीं इस विषय पर अभाविप झारखंड के प्रदेश मंत्री मनोज सोरेन ने कहा कि झारखंड अधिविध परिषद परीक्षाओं की सुचिता बरकरार रखने में असमर्थ है। एक तरफ झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन राज्य में शिक्षा की स्थिति को सुधारने की बात करते हैं , वहीं दूसरी ओर उनके द्वारा नियुक्त जैक के अध्यक्ष अपनी पहली ही परीक्षा को सुचितापूर्ण तरीके से आयोजित कराने में असफल रहे।
उन्होंने कहा कि पेपर लीक की बढ़ती घटनाएं राज्य की शैक्षणिक वातावरण के लिए चिंताजनक है। सरकार को विद्यार्थियों के लिए न्याय सुनिश्चित करना होगा। अभाविप इस पूरी घटना की सीबीआई जांच की मांग करती है। इस तरह की कुसंगतियां जैक की क्षमता को उजागर करती है। अभाविप झारखंड मांग करती है कि भविष्य में समस्याओं को रोकने के लिए जैक अपनी कार्य प्रणाली को दुरुस्त करें। इस तरह की विसंगतियां झारखंड के परीक्षार्थियों की उम्मीद के साथ विश्वासघात है। अभाविप इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है।
Also Read : पेपर लीक होने के बाद JAC ने रद्द की 10वीं की हिंदी और साइंस की परीक्षा
Also Read : योगी सरकार ने पेश किया UP का सबसे बड़ा Budget, जानें डिटेल्स
Also Read : पुलिसकर्मी ने मैट्रिक परीक्षा के बाद परीक्षार्थी की पिटाई, देखें VIDEO
Also Read : नकली नोट के कारोबार को लेकर NIA ने किया बड़ा खुलासा… जानें क्या
Also Read : MP-MLA कोर्ट से बंधु तिर्की को बड़ी रहत, साक्ष्य के अभाव में किया बरी