सरायकेला। चांडिल कपाली नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत डूबी अंसार नगर में बेखौफ अपराधियों ने 55 वर्षीय जब्बार अंसारी नामक नामक व्यक्ति की हत्या कर दी। घटना शुक्रवार अहले सुबह की है। अपराधियों ने जिस व्यक्ति की हत्या की है, वह पूर्व में कपाली थाना का निजी चालक था। अपराधी गोली मारने के बाद बाइक से भागे है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है।


बताया जाता है कि कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डैम डूबी के अंसार नगर स्थित मोचीराम चौक के पास मृतक जब्बार अंसारी रोजाना की तरह सुबह चाय दुकान से चाय पी कर अपने मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी बीच 6 बजे अज्ञात अपराधियों द्वारा इन पर गोलियां बरसा दी गई। गोलीबारी की घटना में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर गोली का खोखा भी बरामद हुआ है। इधर इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

स्थानीय लोगों में घटना के बाद से आक्रोश
घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस स्थिति को नियंत्रण करने में लगी हुई है। दो माह पूर्व भी कपाली थाना क्षेत्र में होटल संचालक की आपसी रंजिश में गोली मार हत्या कर दी गयी थी।

Share.
Exit mobile version