Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर जमकर निशान साधा है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि विदेशी घुसपैठ की समस्या झारखंड में विकराल रूप लेती जा रही। वोट बैंक के लालच में कांग्रेस-झामुमो ने झारखंड को बारूद के ढेर पर बैठा दिया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष @yourBabulal ने बांग्लादेशी घुसपैठ पर चिंता जताते हुए इसे आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक और सत्ता की लालच में झामुमो-कांग्रेस ने झारखंड को बारूद के ढेर पर बैठा दिया है। pic.twitter.com/yhBgalzfu7
— DD News Jharkhand | डीडी न्यूज झारखंड (@ddnewsranchi) April 26, 2025
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए संथाल परगना से बाहर अब कोल्हान में भी तेजी से बसते जा रहे हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया स्थित गांव में जहां कोई भी मुस्लिम परिवार नहीं रहता, वहां तीन हजार मुस्लिम बच्चों का आधार कार्ड बन जाना झारखंड की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। मस्जिद मदरसों में घुसपैठिए को शरण देकर उनके अवैध दस्तावेज़ तैयार किए जाने की सूचना कई बार सामने आ चुकी है। इसके बावजूद हेमंत सरकार बांग्लादेशी घुसपैठ की जांच रुकवाने सुप्रीम कोर्ट तक चली जाती है।
बाबूलाल ने कहा कि वोट बैंक और सत्ता के लालच में झामुमो कांग्रेस ने झारखंड को बारूद के ढेर पर बैठा दिया है। भारतीय जनता पार्टी झारखंड की संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए घुसपैठ के खिलाफ अपनी निर्णायक लड़ाई जारी रखेगी, जिससे मालदा, मुर्शिदाबाद जैसे हालातों से झारखंड को बचाया जा सके।
Also Read : महिला की संदिग्ध मौ’त, ससुराल वालों पर ह’त्या का आरोप
Also Read : हथियारबंद अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर हुई फा’यरिंग
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 26 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी करे केन्द्र सरकार : डॉ. इरफान अंसारी
Also Read : BJP सांसद निशिकांत दुबे के ‘शाही जलसे’ पर JMM का प्रहार, क्या बोले पार्टी महासचिव… जानें
Also Read : रक्तदान जीवनदान है, समय-समय पर दान करते रहें खू’न : एसपी
Also Read : 6 लाख का सरकारी पाइप टपाकर हो रहे थे बॉर्डर पार, मगर…
Also Read : उमस वाली गर्मी से जल्द मिलेगी झारखंड के लोगों को राहत… जानें
Also Read : लैंड सर्वे को लेकर हाई कोर्ट ने झारखंड सरकार से मांगा जवाब