Sitamarhi : कस्तूरबा गांधी स्कूल स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रात में उस वक्त तहलका मच गया जब एक-एक कर लड़कियां बेहोश होने लगीं। यह गर्ल्स हॉस्टल सीतामढ़ के बेलसंड प्रखंड के भाटोलियां गांव में है। मिली जानकारी के अनुसार रात का खाना के बाद करीब 40 लड़कियों की तबीयत एक साथ खराब हो गयी। हॉस्टल में खाने के लिए चिकन बनाया गया था। लड़कियों को उल्टियां होने लगी। वहीं, पेट में दर्द और चक्कर भी आने लगे। दर्द से छटपटाती लड़किया बेहोश होने लगी। एक साथ इतनी लड़कियों की तबीयत खराब होने से हॉस्टल और स्कूल प्रबंधन के होश उड़ गये। जल्दबाजी में सभी बीमार छात्राओं को बेलसंड के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने 30 बच्चियों को खतरे से बाहर बताया, वहीं आठ की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
छात्राओं ने बताया कि जब सभी की हालात खराब होने पर खाने के बर्तन में देखा गया तो छिपकली पाई गई। अस्पताल उपाधीक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि विषाक्त भोजन के कारण इन छात्राओं का तबीयत खराब हुई है। वहीं प्रधानाध्यापक मनोज शाही ने कहा कि रसोईयां द्वारा सूचना मिलने पर बच्चियों को अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर एसडीओ ललित राही, बीईओ अर्चना कुमारी आदि ने पहुंचकर इलाजरत बच्चियों का जायजा लिया और स्वस्थ होने तक अस्पताल में ही रखने का निर्देश दिया।
Also Read : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मे जीत के बाद भारतीय टीम पर BCCI ने की पैसों की बरसात, मिले इतने करोड़…
Also Read : सीएसपी सेंटर में लूटपाट करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, चौथे को खोज रही पुलिस
Also Read : रूस से स्वदेश लौटा मृतक रवि कुमार चौधरी का पार्थिव शरीर, गढ़वा में होगा अंतिम संस्कार
Also Read : छत्तीसगढ़ एनकाउंटर के बाद अमित शाह बोले- ‘नक्सल मुक्त भारत अभियान’ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी
Also Read : दोहरा ह’त्याकांड : डॉन विकास तिवारी से होगी पूछताछ, पलामू पुलिस को मिला कोर्ट का आदेश