Ranchi : गिरिडीह के गोड़थंबा में हुए बवाल के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास के बयान पर झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर इरफान अंसारी ने पलटवार किया है। डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा नेताओं का बयान सत्य से परे है। सच्चाई से उनका कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस पर दबाव दिया जा रहा है। दो भाइयों की लड़ाई है, आपस में सलट लेंगे। भाजपा के नेता उकसाने और आग लगाने का काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के लोग झारखंड का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ियां झारखंड में राज नहीं कर पायेगा। उनकी बात में कोई दम नहीं है। अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया, जो नहीं होना चाहिये था। हमारे पास भी जुबान है, हम भी अनाब-शनाब बोल सकते हैं। पर हमारा एक दायरा है। लोकतंत्र है, हम सबका सम्मान करते हैं। अगर दो भाई गलती करता है तो हम तीसरा बनकर क्यों कूदेंगे। शांत करायेंगे कि आग लगायेंगे। भाजपा नेताओं की मंशा में खोट है। वे समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। सौहार्द बनाये रखना हमारी सरकार की जवाबदेही है। मामले में जो भी दोषी होंगे, उनपर कार्रवाई होगी।
गिरिडीह मामले में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले- छत्तीसगढ़ के लोग बिगाड़ रहे झारखंड का माहौल@JmmJharkhand @BJP4Jharkhand pic.twitter.com/1f9qDvnbjb
— Johar Live (@joharliveonweb) March 17, 2025
Also Read : रघुवर सरकार के मंत्रियों की संपत्ति जांच नहीं होगी, PIL डिसमिस
Also Read : जॉयमाल्या बागची बने सुप्रीम कोर्ट के जज, ली शपथ
Also Read : CM और हेल्थ मिनिस्टर की मिली भगत से सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में हो रहा गोरखधंधा : बाबूलाल
Also Read : 9 महीने बाद धरती पर लौटेगी सुनीता विलियम्स, जानें तारीख
Also Read : यूट्यूबर के घर पर भोरे-भोर ताबड़तोड़ बरसाई गो’लियां, फिर…