सरायकेला : सरायकेला-टाटा मेन रोड पर रविवार को बाइक सवार दंपती को कार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से जख्मी है। दोनों अपनी बेटी से मिलने के लिए जमशेदपुर जा रहे थे। पति ने हेलमेट नहीं पहना था।
मृतक की पहचान गोवर्धन लोहार (45) के रूप में की गई। गोवर्धन अपनी पत्नी सारथी लोहार के साथ जमशेदपुर जा रहे थे। जमशेदपुर में रहकर उनकी बेटी मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। आज उसका एग्जाम था। दंपती की योजना थी कि एग्जाम के बाद बेटी से भेंट कर वापस घर आ जाएंगे। पर इसी बीच रास्ते में वो हादसे का शिकार हो गए।