रांची। रांची जिले के कांची नदी पर नवनिर्मित पुल तेज पानी की धार को बर्दाश्त नहीं कर पाया और क्षतिग्रस्त हो गया. हेठ‌बुढ़ाडीह और हाराडीह‌ मंदिर को जोड़ने वाली कांची नदी पर बने पुल जो बुंडू, तमाड़, सोनाहातू, और राहे प्रखंड को जोड़ती है, आज दोपहर में क्षतिग्रस्त हो गया. मालूम हो कि इस पुल का निर्माण तीन वर्ष पूर्व हुआ है. पुल का संपर्क रोड भी नहीं बना है तथा अभी इसका विधिवत उद्घाटन भी नहीं हुआ है।
चक्रवाती तूफान यास झारखंड में प्रवेश कर गया. लगातार बारिश से नदियां उफन रही हैं, सरायकेला में बाढ़ जैसे हालात हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, लातेहार में बाराती गाड़ी धरधरी नदी में बह गयी. हालांकि इस हादसे में जान-माल का नुकसान नहीं है। सभी बारातियों ने कूदकर अपनी जान बचा ली।

बड़कागांव प्रखंड की कई नदियों में बढ़ा जलस्तर

हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र में चक्रवाती तूफान के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया. जिस कारण दर्जनों गांव प्रखंड मुख्यालय से कट गया. कोराना काल में लोगों को अस्पताल व बाजार जाने के लिए परेशानी बढ़ गयी है. प्रखंड क्षेत्र की कई छोटी नदियों के ऊपर आज तक पुल नहीं बना है जो परेशानी का सबब है. नदियों का जलस्तर बढ़ जाने के कारण कई मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है.

Share.
Exit mobile version