Joharlive Desk

मुंबई। कोरोना योद्धा महाराष्ट्र पुलिस के लिये वायरस लगातार घातक सिद्ध हो रहा है और पिछले 24 घंटों में 60 जाबांज इसकी चपेट में आ गए जबकि एक और योद्धा की मृत्यु हो गई।

महाराष्ट्र पुलिस की तरफ से शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार बल के कुल 1061 कर्मी कोरोना की चपेट में है और नौ की मृत्यु हो चुकी है। संक्रमण प्रभावितों में 112 अधिकारी और 949 पुलिसकर्मी हैं।

राज्य में वर्तमान में बल के 878 मामले सक्रिय हैं जिसमें 90 अधिकारी और 788 सिपाही हैं। कुल 174 ठीक हुए हैं जिसमें 22 अधिकारी और 152 सिपाही हैं। पुलिस के अनुसार कोरोना के कारण मरने वाले सभी नौ पुलिसकर्मी पुरुष हैं।

राज्य पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 के उल्लंघन के एक लाख सात हजार 256 मामले दर्ज किये हैं। मुंबई को छोड़कर क्वारंटीन उल्लंघन के 672 मामले हैं। पुलिस बल पर हमले के 229 मामले हैं और 803 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Share.
Exit mobile version