Johar live desk: महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने अपने पति के व्यवहार के बारे में ससुराल वालों से शिकायत की, तो उन्होंने पति का समर्थन किया और उसके साथ बुरा व्यवहार करना शुरू कर दिया।
अहमदाबाद के जुहापुरा से एक अजीब मामला प्रकाश में आया है। एक 21 वर्षीय महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ उत्पीड़न और दुराचार की शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि ससुराल वाले उन्हें हमेशा घर में नाइट गाउन पहनने के लिए मजबूर करते थे। अन्य तरीकों से भी प्रताड़ित करते थे।
पति की शराब पीने की आदत से थी परेशान
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि मई 2023 में सऊदी अरब में शादी करने के बाद उनके पति, जो एक डॉक्टर हैं, ने शराब पीने की आदत डाल ली थी और जब भी उन्होंने इस पर आपत्ति जताई, तो वह verbally अपमानित करते थे। इसके बाद वह बापूनगर में ससुराल वालों के पास रहने चली गईं।
मामूली बातों पर होते थे झगड़े
महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने अपने पति के व्यवहार के बारे में ससुराल वालों से शिकायत की, तो उन्होंने पति का समर्थन किया और उसके साथ बुरा व्यवहार करना शुरू कर दिया। महिला के मुताबिक, उनके पति यह तय करते थे कि वह कब सोएं और कब जागें और अगर वह इसका विरोध करतीं, तो वह गुस्से में आकर झगड़ा करते थे।
विरोध पर की जाती थी गाली-गलौज
महिला ने यह भी कहा कि उन्हें सोने से पहले अपने पति के पैरों की मालिश करनी पड़ती थी। मेरे पति मुझे हमेशा नाइट गाउन पहनने के लिए कहते थे और जब मैंने इसका विरोध किया, तो वह और मेरे ससुराल वाले मुझे गाली-गलौज करते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके साले और उनकी पत्नी भी उनका उत्पीड़न करते थे, वे हमेशा उन्हें दोषी ठहराते थे और उनके पति को उकसाते थे।
मजबूर होकर पुलिस से की शिकायत
यह स्थिति मई में कश्मीर की एक पारिवारिक यात्रा के बाद और बढ़ गई, जिसके बाद महिला अपने माता-पिता के घर वापस चली गई। सुलह के प्रयासों के बावजूद महिला के पति में कोई सुधार नहीं आया, जिसके बाद महिला ने वेजलपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज करने के बार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Read also: आपसी विवाद में जमकर हुई मारपीट, आधा दर्जन लोग जख्मी
Read also: युजवेंद्र चहल और धनश्री के तलाक पर कोर्ट ने लगाई मुहर, ट्रोल हुई धनश्री…