रांची। झारखंड अनलॉक-2 की घोषणा कर दी गयी है। इसके तहत जहां कुछ छूट दी गयी है, वहीं कुछ पाबंदियां बढ़ायी गयी हैं। प्रतिबंध आगामी 16 जून तक जारी रहेंगे। शनिवार शाम पांच बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक राज्य में कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा।

रांची, धनबाद, बोकारो, देवघर, गुमला, गढ़वा, हजारीबाग व रामगढ़ जिले में कपड़ा, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक और जूते की दुकानें खोलने की इजाजत अभी नहीं मिली है। पहले से जिन दुकानों को खोलने की इजाजत दी गयी थी, उनकी समय सीमा दो बजे से बढ़ाकर चार बजे तक कर दी गयी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज सीएम सचिवालय में हुई आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सभी जिलों में सैलून खोलने की इजाजत दे दी गयी है।

स्कूल-कॉलेज, शॉपिंग और रेस्टोरेंट पहले की तरह बंद रहेंगे। होटल और रेस्टोरेंट से होम डिलिवरी की सर्विस की अनुमति पहले ही दी गयी है। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग बढ़ायी जायेगी।

Share.
Exit mobile version