जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र रिपीट कालोनी में 26 वर्षीय श्रीकृष्ण जेना का शव पुलिस ने घर में फंदे से लटका हुआ बरामद किया है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर का निवासी है। वह अपने साथी के साथ रिपीट कालोनी में रहता था। कमरे से पुलिस ने बंगला में लिखा एक सुसाइड नोट बरामद किया है। एमजीएम थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया युवक ने प्रेम-प्रसंग में खुदकुशी की है। सुसाइड नोट बंगला में लिखे हुए है। मृतक का साथी रविवार को गांव चला गया था। श्रीकृष्णा जेना घर में अकेला था।

जमशेदपुर के बागबेड़ा में दो लोग पुलिस अधिकारी से उलझे, मारपीट की, दो गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम जिले के बागबेड़ा थाना क्षेत्र टाटानगर स्टेशन के इन गेट के पास पुलिस अधिकारी रविकांत सिंह से उलझने वाले दो लोगों को बागबेड़ा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों में राजेश तिवारी और आ्रेम प्रकाश तिवारी शामिल है। दोनों के खिलाफ सिटी पेट्रोलिंग संख्या नौ के सहायक अवर निरीक्षक रविकांत सिंह की शिकायत पर मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की प्राथमिकी बागबेड़ा थाना में दर्ज की गई है। दोनों आरोपित कीताडीह ग्वाला पट्टी के निवासी है। आरोपित स्टेशन इन गेट के पास पुलिस अधिकारी से उलझ गए थे।

Share.
Exit mobile version