Joharlive Team

रांची। झारखंड में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से लगातार जंगल में आईईडी ब्लास्ट किया जा रहा है। आज भी आईईडी ब्लास्ट में एक ग्रामीण आ गए है, जिसमें ग्रामीण का पैर उड़ गया है। घटना गुमला थाना क्षेत्र के मड़वा जंगल की है। घायल ग्रामीण का नाम महेंद्र महतो है। आनन फानन में महेंद्र को इलाज के लिए गुमला अस्पताल ले जाया गया है। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद घायल ग्रामीण को हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया है।

पशु चराने गया था जंगल में महेंद्र
परिजनों के अनुसार युवक महेंद्र महतो पशुओं को लेकर चराने के लिए सहदेव झरिया जंगल गया था। जहां नक्‍सलियों द्वारा पहले से लगाए गए आईईडी पर उसका पैर पड़ गया और विस्‍फोट हो गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। विस्‍फोट में उसका बाया पैर उड़ गया। विस्‍फोट की आवाज सुनने के बाद जब ग्रामीण जंगल पहुंचे तो देखा कि विस्‍फोट में महेंद्र का एक पैर उड़ गया है और वह अचेतावस्‍था में पड़ा है। ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्‍पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया।

Share.
Exit mobile version