गिरिडीह। गिरिडीह-धनबाद रोड में हथियारबंद अपराधियों ने आधा दर्जन सवारी गाड़ियों को निशाना बनाते हुए जमकर लूटपाट किया है। घटना बीते देर रात की है। सड़क लुटेरों ने पैसे तो लूटे ही, उनलोगों ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते हुए पहने हुए जेवरात भी लूट कर ले गए।

जानकारी के अनुसार एक साथ आधा दर्जन गाड़ी देर रात धनबाद से होते हुए ताराटांड़ थाना से गुजर रहे थे। जब सारे सवारी गाड़ी का काफिला बड़कीटांड़ जंगल मोड़ के समीप पहुंचा, तो पहले से एक विशालकाय पेड़ गिरा हुआ था। जिसे अपराधियों के गिरोह द्वारा गिरा कर आधा दर्जन गाड़ियों से लूटपाट किया गया। इधर, देर रात घटना के बाद शनिवार को पुलिस सक्रिय हुई और इलाके में छापेमारी कर रही है।

पहले एक गाड़ी को बनाया निशाना, फिर बाकी सभी गाड़ियों को
जानकारी के अनुसार सबसे पहले एक गाड़ी को निशाना बनाया जिसमे महिलाएं भी थी। इस गाड़ी को रोक कर सभी के पास से नगद और महिलाओ से जेवर लूटने के साथ करीब 19 हजार लुटा गया। इसके बाद एक बाइक सवार समेत अन्य गाड़ियों को निशाना बनाते हुए अपराधियों ने आधा दर्जन गाड़ी से लूटपाट किया। फिर एक गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने ही घटना की जानकारी पुलिस को दिया। कुछ देर में पुलिस भी आ गई। लेकिन तब तक अपराधियों का गिरोह फरार हो चुका था। फिलहाल ये स्पष्ट नही हो पाया है की अपराधियों के गिरोह ने कितना लूटपाट किया है। लेकिन जो बातें सामने आई रही है उसके अनुसार दो लाख के करीब लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। अपराधियों की संख्या भी दर्जन भर होने की बात कही जा रही है और सारे अपराधी हथियार से लैस थे।

Share.
Exit mobile version