Joharlive Desk

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले महागठबंधन से पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) ने गुरुवार को नाता तोड़ लिया।
हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी की अध्यक्षता में पार्टी के कोर ग्रुप की आज यहां हुई बैठक में महागठबंधन से नाता तोड़ने का फैसला लिया गया।
बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महागठबंधन से अलग होने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। आज के बाद से हम महागठबंधन का घटक नहीं रहेगा।
श्री रिजवान ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के साथ जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि बैठक में इस तरह के सभी फैसले लेने का अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया गया है। आगे कोई भी निर्णय लेने के लिए श्री मांझी को ही अधिकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के जो लोग अपने घटक दल के नेताओं की बात नहीं सुनते वह सत्ता में आने के बाद जनता की भी नहीं सुनेंगे।

Share.
Exit mobile version