Ranchi : कांके सीट से कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि अगर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में रहती तो शायद भाजपा नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर आज जिंदा होते। इंटेलिजेंस विभाग को भा थोड़ा अलर्ट रहना चाहिये। विधायक सुरेश बैठा ने अनिुल टाइगर के दिन दहाड़े हुई हत्या को पुलिस-प्रशासन और इंटेलिजेंस विभाग की विफलता बताया है। विधायक आज यानी गुरुवार को विधानसभा के बाहर मीडिया से बातचीत के दरम्यान यह बातें कही। कैरेक्टर असैसिनेशन के सवाल पर विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि पुलिस चाहे जो भी कह ले, लेकिन वह जानते हैं कि अनिल टाइगर एक नेक दिल इंसान थे। सामाजिक मंच हो या फिर राजनीतिक मंच, हर जगह अनिल टाइगर काफी एक्टिव रहते थे। वह 20-25 सालों से अनिल टाइगर को जानते पहचानते थे। कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि कल की घटना में एक अपराधी को पकड़ा गया है लेकिन घटना का मूल साजिशकर्ता है, उसका उद्भेदन होना चाहिए। मुख्य साजिशकर्ता तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि शूटर बाहर का है इसलिए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि मुख्य साजिशकर्ता बाहर का ही होगा।
वहीं, रांची बंद को लेकर कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि बंद शांतिपूर्वक कराया गया और वह सफल भी रहा। वे खुद करीब 50 किलोमीटर की दूरी तय कर विधानसभा तक पहुंचे हैं। उन्हें रास्ते में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। सुनें क्या बोल गये कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा…
Also Read : प्रमोशन के दौरान धमकियों पर आया सलमान का जवाब, कहा: ‘जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है’…
Also Read : CM हेमंत सोरेन का प्रयास ला रहा रंग, मानव तस्करी की शिकार 25 नाबालिग लौटी झारखंड
Also Read : अनिल टाइगर को दी गई अंतिम विदाई, रघुवर-सुदेश सहित कई नेता, मंत्री और कार्यकर्ता हुए शामिल
Also Read : Ola-Uber के छूटेंगे पसीने, भारत सरकार करने जा रही यह काम
Also Read : विपक्ष का सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन, कार्यवाही इतने समय के लिए स्थगित