चाईबासा। चाईबासा के टोंटो थाना अंतर्गत तुम्बाहाका जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में आईईडी विस्फोट हुआ है। इस घटना में अभियान के दौरान दो कोबरा का जवान घायल हुआ है। चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टि कर दी। घायल जवानों को इलाज के लिए रांची भेजा जा रहा है।
