JoharLive Team

रांची : झारखंड में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। 15 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

कौन- कहां गये

श्री विमल को प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर से हटाकर प्रमंडलीय आयुक्त, संथाल परगना बनाया गया है।

डीसी बोकारो कृपानंद झा को निदेशक, उद्योग की जिम्मेदारी दी गई है।

विनोद कुमार, निदेशक, प्राथमिक शिक्षा को प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटानागपुर बनाया गया है।

अरविंद कुमार, विशेष सचिव, नगर विकास विभाग को प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर के पद पर भेजा गया है।

डीसी जामताड़ा जटाशंकर चैधरी को निदेशक, माध्यमिक शिक्षा की जिम्मेदारी मिली है।

गणेश कुमार, नगर आयुक्त, गिरिडीह बने हैं जामताड़ा डीसी

गिरिडीह डीसी राजेश कुमार पाठक को विशेष सचिव, कृषि बनाया गया है।

अनिल कुमार राय, विशेष सचिव, पर्यटन विभाग बने हैं आयुक्त, गिरीडीह

मुकेश कुमार, निदेशक, उद्योग को बोकारो डीसी की नई जिम्मेदारी मिली है।

डीसी देवघर राहुल कुमार सिन्हा गिरीडीह डीसी बने हैं।

डीडीसी साहेबगंज नैंसी सहाय अब देवघर डीसी होंगी।

डीडीसी देवघर सुशांत सौरभ को निदेशक, उच्च शिक्षा बनाया गया है।

एसडीओ सदर, रांची गरिमा सिंह बनीं है अवर सचिव, स्कूली शिक्षा।

लोकेश मिश्र को रांची सदर एसडीओ बनाया गया है।

आदित्य कुमार आनंद, संयुक्त सचिव, स्कूली शिक्षा को निदेशक, प्राथमिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Share.
Exit mobile version