Joharlive Team

दुमका: दुमका से मानवता का शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के तलबड़िया गांव में एक युवक ने 40 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म जैसे कुकृत्य को अंजाम दिया। घटना पर विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट में चाकू से वार कर घायल कर दिया है। घटना के बाद भाग रहे आरोपी युवक को ग्रामीणों ने धर-दबोचा। पीड़िता के परिजनों ने गंभीर रूप से घायल महिला को दुमका में एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज को भर्ती करवाया है।
महिला तलबड़िया गांव निवासी सनोति हांसदा है।जबकि आरोपी युवक गांव के ही बिष्णु मुर्मू है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सनोति शाम के समय स्नान करने तलबड़िया और कोचापानी गांव के बीच बहने वाली जोरिया में गई हुई थी। वापस आने के क्रम में पहले से घात लगाए बिष्णु मुर्मू ने उससे जबरन दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर प्राइवेट पार्ट में चाकू से वार कर घायल कर दिया है।
मिली जनकारी के अनुसार आरोपी युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है। थाना प्रभारी फागु होरो ने बताया कि तलबड़िया गांव में महिला के साथ घटना की सूचना मिली है। महिला को इलाज के बाद थाना लाया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है। 

Share.
Exit mobile version