Dhanbad : बुधवार सुबह बेकारबांध-सिटी सेंटर रोड पर पूजा टॉकीज के पास एक बारातियों से भरी तेज रफ्तार बस ने सफाई कर्मचारियों को कुचल दिया। हादसे में एक सफाई कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान बजरंगी भुइयां के रूप में हुई है, जो नगर निगम में सफाई कर्मचारी थे। सभी घायल कर्मचारी बस्ताकोला के रहने वाले हैं। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, रोज की तरह सफाई कर्मचारी सुबह ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी बस (नंबर JH 10 H-2605) ने उन्हें टक्कर मार दी। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना से गुस्साए लोगों ने निगम कर्मियों के साथ मिलकर सड़क जाम कर दिया। टायर जलाकर प्रदर्शन किया और बस में तोड़फोड़ भी की। फिलहाल पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही है। वार्ड पार्षद अशोक पाल और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद हैं।
Also Read : झारखंड के कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी
Also Read : आतंकी हमले के बाद पहलगाम में चल रहा सर्च ऑपरेशन, किस-किस की हुई मौ’त… देखिए लिस्ट
Also Read : ED Raid : ठेकेदार पुनीत अग्रवाल के पैतृक गांव से मिले 1.30 करोड़ कैश
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 23 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : J&K के पहलगांव में बड़ा आतंकी ह’मला,नाम और धर्म पूछकर पर्यटकों को बनाया निशाना, 27 की मौ’त, कई घायल
Also Read : झारखंड-यूपी रूट की कई ट्रेनें रद्द… देखें LIST
Also Read : झारखंड के कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी