मेष : समय बहुत ही उत्तम है गलत गलत कार्य से बचें। सोच बिचार कर ही कार्य करें। साथ ही वरिष्ठो से संबंध मधुर होंगे परन्तु सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट हो सकती है, इसलिए असावधानी न बरतें। मिठाई का दान करें।

वृष : खर्च अधिक होगा और निद्रा में खलल होगा। पर विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। खर्च में बृद्धि होगा पर बाहर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जायेगी। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है।

मिथुन : गलत आय से बचना चाहिए। आर्थिक स्थिति पूरी तरह से सामान्य रहेगी। धन की आवक सामान्य तौर पर बनी रहेगी वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। अपना धन किसी को उधार ना दें। गौ माता की सेवा करें, लाभ होगा।

कर्क : पिता या पिता तुल्य से विवाद हो सकता है। पर सरकार से लाभ होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति भरपूर रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का भी संकेत भी सितारे दे रहें हैं। किसी विवाद में ना पडें।

सिंह : ससुराल में विवाद हो सकता है। धर्म का कार्य होगा। मन मे गर्व भी महसूस होगा। यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। कहीं पैसा फंसने का भी योग बन रहा है और कोई भी जोखिम भरा कार्य ना करें।

कन्या : समय सामान्य है। कोई गलत निर्णय लेने से बचें। हानि हो सकता है। आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें। भोलेनाथ को बेलपत्र अर्पण करें।

तुला : ब्यापार में लाभ के लिए थोड़ा इंतज़ार करना होगा। जीवन साथी से गलतफहमी से विवाद हो सकता है। किसी नए शौक की तरफ रुझान रहेगा जबकि स्पोट्र्स, योग आपको तरोताजा होने में मदद करेंगे। कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, अत: सतर्क रहें।

वृश्चिक : कोई उदर रोग हो सकता है। आपको एकाग्र होने में मदद मिलेगी और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अपने रुझान में कूटनीतिक रहने की कोशिश करें और विवाद न करें। ऋण लेने से बचें। हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाभ होगा।

धनु : मित्र से विवाद हो सकता है। पर आप अपने प्रभाव से गलतफहमियां दूर कर सकेंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। विषम परिस्थितियों में साहस ना खोएं। रुद्रागायत्री का जाप पाठ करें।

मकर : कोई नुकसान हो सकता है। विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छे लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिना बात के किसी से भी उलझना भरी पड़ सकता है। गरीब को अन्न का दान करें।

कुंभ : अपनों से कुछ विवाद भी हो सकता है। आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नयी जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधो पर डाला जायेगा। नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खानपान में कोताही ना बरतें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मीन : किसी से विवाद और मान हानि हो सकता है। किया गया कार्य का लाभ मिलेगा। कार्य से सम्बंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। किसी वाद-विवाद के कारण किसी प्रकार का नुकसान होने से बचें। काली माता को उड़हुल फूल अपर्ण करें।

Share.
Exit mobile version