मेष: चंद्रमा नीच का है साथ मे केतु है। मानसिक उलझन होगा।समस्या का समाधान में देरी होगा। पर रोजी-रोटी के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य होगा।

वृष: सप्तम चंद्र केतु कुछ परेशानी देगा। पर उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

आचार्य प्रणव मिश्रा आचार्यकुलम, अरगोड़ा राँची 9031249105, 8210075897

मिथुन: जीवनसाथी का सहयोग मेगा। जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क: रोग से बचें। ऋण ले कर गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

सिंह: संतान के लिए अच्छा है। धन, पद और प्रतिष्ठा की दिशा में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यस्तता बढ़ेगी। असावधानी रखा, तो कर्ज बढ़ेगा।

वृश्चिक: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विरोधी परास्त होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

धनु: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। प्रतियोगी परीक्षा की दिशा में सफलता मिलेगी, लेकिन नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें।

मकर: जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कुछ व्यावसायिक तनाव भी मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कुंभ: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन: भाग्य का साथ मिलेगा। धर्म मे मन लगेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

Share.
Exit mobile version