Patna : राजद यानी राष्ट्रीय जनता दल की नेत्री रोहिणी आचार्य ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया के X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट के जरिये रोहिणी ने कहा कि रंगों की होली तो खत्म हो चुकी है, लेकिन बिहार में खून की होली अनवरत जारी है। रोहिणी ने प्रदेश की अराजक स्थिति को मुख्यमंत्री के ‘होशो-हवास में न होने’ से जोड़ा है। उनका कहना है कि वर्तमान बिहार की दुःखद हकीकत यह है कि “यहां अपराधी ही हुक्मरान हैं।” हत्या, लूट, डकैती और गोलीबारी की घटनाओं से समाचार पत्रों के पन्ने रोज भरे रहते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री और सत्ताधारी गठबंधन के नेताओं की बदजुबानी और झूठ बोलने की कला में कोई कमी नहीं आई है।
बंदूक बेलगाम है
बेसुध हुक्मरान हैरंगों की होली ख़त्म हो चुकी , पर खून की होली अनवरत जारी है बिहार में .. फेल्ड – स्टेट के तमाम अवयव मौजूद हैं बिहार में .. ऐसी अराजक स्थिति की बड़ी वजह प्रदेश के मुख्यमंत्री का होशो – हवास में नहीं होना है ..
वर्त्तमान बिहार की दुःखद हकीकत… pic.twitter.com/wvgoFrmo5r
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) March 23, 2025
उन्होंने आगे कहा कि अपराध का तांडव सरकार के सामने है, लेकिन यह सब देख कर भी सरकार नतमस्तक है। रोहिणी आचार्य ने जिक्र किया कि पूरी दुनिया में इस समय चर्चा का विषय बन गया है कि “पूरे बिहार में भय का माहौल है और सर्वत्र हाहाकार है।” आम नागरिक से लेकर खास तक कोई भी सुरक्षित नहीं है।
रोहिणी आचार्य ने कहा कि इसके बावजूद, सरकार में बैठे लोगों की बेशर्मी भरी दलीलें हैं कि “यहां कानून का राज है और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर है।” यह स्थिति बिहार की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न उठाती है और विपक्ष के लिए यह एक बड़ा मुद्दा बन चुका है।
Also Read : IPL 2025: SRH vs RR के बीच पहला डबल हेडर मुकाबला आज
Also Read : पड़ोसी के छत पर मिली विकास की डे’ड बॉडी
Also Read : झारखंड में आज भी बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात से बढ़ेगी परेशानी, ब्लू अलर्ट जारी
Also Read : पत्नी करती थी परेशान पति ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर दी जान, पूरी लाइव वीडियो देखती रही पत्नी…
Also Read : IED ब्लास्ट में जख्मी SI ने अस्पताल में तोड़ा दम