Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजभवन में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की उपस्थिति रही। इस अवसर पर झारखंड में रहने वाले हिमाचल प्रदेश के नागरिक भी उपस्थित थे।
राज्यपाल ने सभी को हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल प्रदेश केवल ‘देवभूमि’ नहीं, बल्कि एक ऐसा राज्य है जो वीरता, सेवा और राष्ट्रनिष्ठा के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने हिमाचल की जनता को सरल, कर्मठ और देशभक्त बताया।
राज्यपाल ने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, हरित ऊर्जा और जैविक खेती जैसे क्षेत्रों में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि पर्यटन की दृष्टि से भी हिमाचल अब वैश्विक पहचान बना चुका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिमाचल को ‘हरित राज्य’ और ‘जैविक कृषि केंद्र’ के रूप में विकसित करने के प्रयासों की भी सराहना की गई। राज्यपाल ने कहा कि “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” पहल के तहत ऐसे आयोजनों से आपसी समरसता, सांस्कृतिक मेल-जोल और राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिलती है।
इस मौके पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने कहा कि राजभवन की ओर से विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत मनाए जाते हैं। उन्होंने हिमाचल को प्राकृतिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बताते हुए इसे पर्यटकों के लिए एक अनुपम स्थल कहा।
Also Read :भीषण सड़क हादसा में दो युवकों की दर्दनाक मौ’त