Jharkhand news: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ईंट लदा एक ट्रैक्टर पलट गया और चालक दब गया। यह घटना रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 (ई) पर चक्रधरपुर आसनतलिया कोर्ट के पास हुई।
ट्रैक्टर चालक दुबराज प्रधान कराईकेला थाना अंतर्गत धातकीडीह गांव से ईंट लेकर चक्रधरपुर की ओर आ रहा था। इस दौरान आसनतलिया स्थित अनुमंडल कार्यालय के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो गया और ट्रैक्टर तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर जाहेरथान की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया।
चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जबकि ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूर बाल-बाल बच गए। सीआरपीएफ-60 बटालियन के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला और प्राथमिक इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए चालक को जमशेदपुर रेफर कर दिया।
चिकित्सकों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक दुबराज प्रधान का एक पैर, कंधा टूट गया है, जबकि शरीर के विभिन्न हिस्सों में भी चोट लगी है। यह घटना स्थानीय लोगों में दहशत फैला गई है और लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
Read also: झारखंड में 23-25 तक बंद रहेंगे बैंक, राष्ट्र व्यापी हड़ताल का ऐलान
Read also:झारखंड में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका, वज्रपात का अलर्ट
Read also: झारखंड में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका, वज्रपात का अलर्ट
Read also:गिरिडीह मामले में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले- छत्तीसगढ़ के लोग बिगाड़ रहे झारखंड का माहौल
Read also:झारखंड में गर्मी का प्रकोप, अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार
Read also:झारखंड मे बढ़ी कोयले की कीमत, जानें क्या है वजह…
Read also:इस माह में होगा झारखंड निकाय चुनाव!.. तैयारियों में लगा है आयोग
Read also:झारखंड विधानसभा में सरयू राय और मंत्री के बीच तीखी नोकझोंक