Ranchi : केन्द्रीय सरना स्थल सिरम टोली बचाओ मोर्चा के बैनर तले आज यानी शुक्रवार को रांची की सड़कों पर मशाल जुलूस निकाला गया। आदिवासी संगठनों ने हेमंत सोरेन होश में आओ, कल रांची बंद रहेगा जैसे नारे लगाये। ये लोग सिरम टोली स्थित फ्लाई ओवर के बन रहे रैंप का विरोध कर रहे थे। इनका कहना है कि अगल रैंप बन जायेगा तो सरहुल और अन्य त्योहार में जुलूस निकालने में परेशानी होगी। इससे पहले बीते कल विभिन्न आदिवासी संगठन के लोगों ने धुमकुड़िया में बैठक की थी। जिसमें लोगों ने कहा कि झारखंड सरकार आदिवासियों को आन्दोलन करने पर विवश कर रही है। जय आदिवासी केन्द्रीय परिषद की केन्द्रीय अध्यक्ष निरंजना हेरेंज टोप्पो ने कहा कि आज संथाल के आदिवासियों का धार्मिक स्थल मरांग बुरु है। इस पर दूसरे धर्मावलंबियों का कब्जा हो गया है। आदिवासी युवा अगुवा राहुल तिर्की ने कहा कि आदिवासियों के पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा और बाबा कार्तिक उरांव सरहुल महोत्सव सह शोभायात्रा समाप्त करने की कोशिश की जा रही है।
“हेमंत सोरेन होश में आओ”… रांची बंद की पूर्व संध्या पर निकाला गया मशाल जुलूस#ranching #ranchiband pic.twitter.com/t9I3B1Srl0
— Johar Live (@joharliveonweb) March 21, 2025
अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष पवन तिर्की ने कहा कि सरहुल महोत्सव सह शोभायात्रा हमारे पुरखों की देन है। आदिवासी मूलवासी मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष सूरज टोप्पो ने कहा कि रांची में फ्लाईओवर के रैंप को सरना स्थल के सामने से नहीं हटाती है तो आदिवासी समाज फ्लाईओवर को कभी कम्पलीट करने नहीं देंगे और ना ही उद्घाटन करने देंगे। चाहे इसके लिए कोर्ट का रूख क्यों ना करना पड़े।
आदिवासी जन परिषद की उपाध्यक्ष कुन्दरसी मुंडा ने कहा कि आदिवासी परंपरा को समूचित नष्ट करने की साज़िश की जा रही है। 22 मार्च को सुबह छह बजे सड़क पर उतर कर चौक चौराहों में चक्का जाम किया जाएगा। आवश्यक सेवाओं एंबुलेंस, अस्पताल, दवा दुकान और मरीजों को बंद से मुक्त रखा जाएगा।
Also Read : राष्ट्रगान का अपमान करने पर मोदी के “लाडले” को देना होगा इस्तीफा : कैलाश यादव
Also Read : स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऐलान, बिहार में अगले 1 साल में बनेंगे 1500 अस्पताल…