रांची : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार 23 सितंबर से मंईयां सम्मान यात्रा की शुरुआत करेगी. यह यात्रा गढ़वा जिले के बंशीधर नगर से शुरू होगी और राज्य भर में 25,000 आमसभाएं तथा 7,500 सभाएं आयोजित की जाएंगी. इस यात्रा के पहले चरण का नेतृत्व मंत्री बेबी देवी और विधायक कल्पना सोरेन करेंगी. कार्यक्रम में स्थानीय मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे.

कार्यक्रम का विवरण

  • 23 सितंबर:
    • बंशीधर नगर में 11:45 बजे आम सभा.
    • रमना और मेराल में भी सभा का आयोजन.
    • गढ़वा में शाम 7:30 बजे रात्रि चौपाल.
  • 24 सितंबर:
    • गढ़वा, मझिआंव, हैदरनगर, हुसैनाबाद, छतरपुर, नावानगर और पाटन में सभाएं.
  • 25 सितंबर:
    • मेदनीनगर में सुबह 10:30 बजे आम सभा और प्रेस कांफ्रेंस.
    • सतबरवा, बकोरिया, मनिका, लातेहार, चंदवा, बालूमाथ, हेरहंज और पांकी में भी सभाएं.

झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया है, ताकि महिलाएं और युवतियां योजनाओं का फॉर्म भरने में सहायता प्राप्त कर सकें. यह यात्रा राज्य की योजनाओं और विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी.

Also Read: रांची समेत झारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन

Share.
Exit mobile version