Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश की हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप निर्माण के खिलाफ झारखंड का आदिवासी समाज लंबे समय से चरणबद्ध आंदोलन कर रहा है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान निकालने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरना स्थल हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा की पहचान है, जिसे संरक्षित रखना हर आदिवासी का कर्तव्य है। बावजूद इसके राज्य सरकार ने आदिवासियों की आवाज को अनसुना कर दिया, जिससे समाज में गहरा आक्रोश है।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उम्मीद थी कि वे समाज की पीड़ा समझेंगे और आंदोलनकारियों से संवाद कर सरना स्थल की रक्षा सुनिश्चित करेंगे लेकिन सरकार की निष्क्रियता साबित करती है कि वह आदिवासियों की मांगों को पूरा करने की इच्छुक नहीं है। उन्होंने कहा कि सरहुल पर्व के अवसर पर आदिवासी समाज द्वारा मुख्यमंत्री का विरोध स्पष्ट संदेश देता है कि यह सरकार अबुआ सरकार नहीं, बल्कि अहंकारी सरकार बन चुकी है, जो अपने ही लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है।
Also Read : खराब हो गया है आपका ATM Card? जानें कैसे घर बैठे ही ऑर्डर करें नया कार्ड…
Also Read : तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में भीषण आ’ग, लाखों का नुकसान
Also Read : भारत में बंद हो जाएंगी पेट्रोल-डीजल वाली गाड़िया? केंद्रीय मंत्री ने कह दी ये बड़ी बात…
Also Read : झारखंड के बेहतर भविष्य के लिए आने वाले 25 वर्ष को ध्यान में रखकर हमें आगे बढ़ना है : CM
Also Read : CM हेमंत सोरेन ने DGP को दिया आदेश, कहा – प्रदर्शनकारियों के खिलाफ न हो कार्रवाई
Also Read : सबसे ज्यादा होल्डिंग टैक्स कलेक्ट करने वाला नगर निकाय बना रांची नगर निगम
Also Read : सिरमटोली रैंप विवाद : अजय तिर्की और विरोधी गुट के बीच झड़प, पुलिस छावनी में तब्दील
Also Read : मुजफ्फरपुर में घाटों पर उमड़ी भीड़, नहाय-खाय के साथ उत्सव का आरंभ