Ranchi : झारखंड में इस समय प्रचंड गर्मी का सामना हो रहा है, और अधिकांश जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में गर्मी में और इजाफा होने का अनुमान जताया है. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है.
चाईबासा का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, चाईबासा का उच्चतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक है. रांची में भी गर्मी का असर दिखाई दे रहा है, जहां हिनू में तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक है.
अन्य हिस्सों में भी गर्मी का प्रकोप
जमशेदपुर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जो सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान भी 2.4 डिग्री बढ़कर 20.7 डिग्री सेल्सियस हो गया है. डाल्टेनगंज में तापमान 40.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 7.5 डिग्री अधिक है. बोकारो जिले का तापमान भी 40.1 डिग्री तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक है.
आने वाले दिनों में बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार यानी 16 मार्च को जमशेदपुर का तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है. रांची का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके साथ ही दोनों शहरों में रात के समय भी गर्मी बनी रहेगी.
Also Read : CM हेमंत ने पैतृक निवास नेमरा में मनाया ‘बाहा पर्व’, देखें VIDEO
Also Read : ASI का ह’त्यारोपी एनकाउंटर में ढेर
Also Read : झारखंड मे बढ़ी कोयले की कीमत, जानें क्या है वजह…
Also Read : मार्च में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, किस दिन… जानें
Also Read : नहीं रहे काजोल के सगे चाचा,60 के दशक के थे सुपरस्टार…