हजारीबाग। रोजगार की तलाश में गए प्रवासी मजदूर को जेल मिली है।मामला हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मडमो गांव का है।विनोद महतो पिछले एक महीने से दुबई में जेल में बंद हैं। बताया जा रहा हैं कि विनोद महतो को वीजा अवधि और इकामा समाप्त होने की सजा मिली हैं। दलालों के चंगुल में फंसे मजदूरों के वीजा का नवीनीकरण नहीं हो पाया था।मामले में परिजनों ने सरकार से गुहार लगाई है। बताते चले कि हजारीबाग बिष्णुगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत मडमो निवासी तुलसी महतो के 25वर्षीय पुत्र विनोद कुमार महतो दुबई में फंसे हैं।

विनोद कुमार महतो पिछले 1 नवम्बर 2022 की शाम को जब काम करके लौट रहा था। तभी उनकी बात परिवार के लोगों से हुई थी।तब से उनका मोबाइल बंद है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि विनोद कुमार महतो की वीजा व इकामा की अवधि फरवरी 2022 को समाप्त हो चुकी थी। जिस कारण दुबई पुलिस के अधिकारियों ने वीजा व इकामा अवधि खत्म होने के कारण उन्हें जेल भेज दिया होगा।

इसको लेकर परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।पत्नी वीना देवी ने कहा कि विनोद कुमार महतो पिछले तीन वर्ष पूर्व नवम्बर 2019 को रोजी रोटी की तलाश में दुबई गये थे।जहां पर बिल्डिंग बनानेवाली कंपनी में कार्य करता था। वह घर का एकलौता कमानेवाला होने के कारण माता पिता,पत्नी व तीन वर्षीय मासूम बच्चे अनूज कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है।परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई हैं।वहीं प्रवासी हित में कार्य करनेवाले सिकन्दर अली ने कहा कि पहला मौका नहीं है जब दलालों के चक्कर में पड़ कर गरीब तबक़े के लोग विदेशों में फंस जाते हैं और पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं।ऐसे सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत हैं।