हजारीबाग। कुम्हरटोली और खिरगांव काली मंदिर के समीप बुधवार सुबह दो लोगों की जान हाथी ने ले ली। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतकों में बुधन साव और एक महिला शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल को रांची रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार हाथियों के दल से बिछड़ कर एक अकेला हाथी खिरगांव के रास्ते शहर में प्रवेश किया और श्मशान काली मंदिर के समीप खेत में काम क रहे एक वृद्ध को उठा कर पटक दिया । उसके मरने के बाद हाथी आगे बढ़ा और कुम्हार टोली विद्या मंदिर में घुसकर वहां एक महिला की जान ले ली। घटना की जानकारी पुलिस को दी दी गई है।