Joharlive Team

हजारीबाग/रांची। हज़ारीबाग के नरसिंह स्थान में दो गुटों के बीच तनाव की खबर मिल रही है। इस घटना में सदर इंस्पेक्टर घायल हुए है। बताया जा रहा है की प्रतिबंधित जानवर की बलि की खबर फैलने से दो गुट आमने सामने हुए। मिली जानकारी के अनुसार किसी ने प्रतिबंधित मांस की रक्त नाली में बहने की बात कह दी। जिसके बाद इलाके में तनाव बढ़ा और दोनों ओर से पहले नारेबाजी हुई, फिर पत्थरबाजी शुरु हो गयी। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर हज़ारीबाग़ पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची। अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है।पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रही है। साथ ही इस बात की भी जांच की जायेगी कि इसके पीछे किन असामाजिक तत्वों का हाथ है। पुलिस अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कर रही है।

जोहार लाइव भी हज़ारीबाग़ वासियो से अपील करती है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दें। शांति बनाये रखें। पर्व को हँसी खुशी से मनाये।

पुलिस को हल्का बल का करना पड़ा इस्तेमाल
दो गुटों में हुई झड़प के बाद पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन, कोई मानने को तैयार नही हुआ। इसके बाद पुलिस को हल्का बल का उपयोग करना पड़ा। आलम यह है कि आधे दर्जन से अधिक गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दिया गया और एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया। वहीं ट्रकों पर पथराव भी हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तीन डीएसपी स्तर के पदाधिकारी एसडीओ और कई पदाधिकारी ने घटनास्थल पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण किया है।

बताया जा रहा है कि हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर एक दूसरे पर पथराव किया है। स्थिति को देखते हुए पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं सदर इंस्पेक्टर गणेश सिंह घायल हो गए हैं।

Share.
Exit mobile version