JoharLive Team

  • शहीद का शव सोमवार को आएगा पैतृक गांव बसिया, गांव में शोक के लहर

गुमला। भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान द्वारा पीओके में किये गए सीजफायर में गुमला का लाल शहीद हो गया। मूल रुप से गुमला बसिया के टेंगरा निवासी जीतू गोप का पुत्र संतोष गोप इस हमले में शहीद हो गया। घटना की सूचना पर गांव में मातम का माहौल है। हालांकि संतोष गोप का शव सोमवार को गॉव लाया जाएगा। अपने बेटे के शहीद होने पर माँ सारो देवी का कलेजा पसीज गया है लेकिन देश के प्रति अपने लाल की कुर्बानी पर पूरे परिवार को गर्व है। सुबह से ही शहीद के घर लोगों का आना जाना लगा रहा।

एक का बदला 10 से चाहिए : शहीद के माता पिता

शहीद के पिता जीतू गोप व माँ सारो देवी ने कहा है कि हमें गर्व है कि मेरे लाल का खून देश के काम आया लेकिन वह घर में कमाने वाला एकलौता था। बड़ा बेटा नीलाम्बर गोप खेती बारी करता है। संतोष हमारे लिए गुमला में घर बनवा रहा था, उसकी यह इच्छा अधूरी रह गयी। वह दीपावली में घर आने वाला था, उसका विवाह करना था लेकिन वह शहीद हो गया। हम सरकार से एक के बदले 10 चाहते है। साथ ही हमें घर चाहिए।

2012 में आर्मी में भर्ती हुआ था शहीद

शहीद संतोष गोप वर्ष 2012 में आर्मी में भर्ती हुआ था। पिछली बार मई 2019 में घर आया था। इंटर तक की पढ़ाई पूरी की थी। उसमें शुरू से देश सेवा का जुनून था। फिलहाल जम्मू कश्मीर में तैनात था।

https://www.joharlive.com/2019/10/13/gumlas-red-martyr-in-firing-on-indo-pak-border-mourning-in-village/

Share.
Exit mobile version