गुमला। पुलिस ने गुरुवार को भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर माठू लोहरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने बिशुनपुर थाना के मुंदार गांव से उसे धर दबोचा। माठू लोहरा उर्फ कमलेश डुमरी थाना के क्षेत्र के सिरसी गांव का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने एक पिस्तौल, जिंदा बरामद किया है।
माठू लोहरा भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता अरविंद का वह अंगरक्षक रह चुका है। अरविंद के मारे जाने के बाद वह जेजेएमपी में शामिल हो गया था। माठू का घर सिरसी गांव है लेकिन वर्तमान में वह बक्सीडीपा लोहरदगा में रहता है। माठू लोहरा को कार्यक्षेत्र कुरूमगढ़ इलाके में था। जब वह पकड़ा गया तो वो कुरूमगढ़ से बिशुनपुर होते हुए लोहरदगा जा रहा था। माठू ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि वो साल 2009 में माओवादी संगठन में शामिल हुआ था और कई नक्सली घटना में शामिल था।