Deoghar : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार यानि आज हवाई मार्ग से देवघर पहुंचे। जहां देवघर एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया गया। बता दें कि वह अपने तैशुदा कार्यक्रम के अनुसार हेलीकॉप्टर से साहिबगंज जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए जाने वालें है। उसके बाद मुख्यमंत्री अपराह्न सवा तीन बजे हेलीकॉप्टर से पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के गांव सारवां प्रखंड के कुशमाहा जाएंगे। वहां पूर्व मंत्री बादल के पिता- हरिशंकर पत्रलेख के निधन पर शोकाकुल परिवार से मिलकर मुख्यमंत्री सांत्वना देंगे।
सारवां में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सारवां स्टेडियम में उतरेगा। वहां से सड़क मार्ग से वह कुशमाहा जाएंगे। उसके बाद लौटने के समय हेलीकॉप्टर से सीधे देवघर एयरपोर्ट आएंगे और विशेष विमान से रांची के लिए उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री के देवघर आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गयी है। सारवां स्टेडियम में अस्थायी हेलीपैड बनवाया गया है। वहीं जिन रास्तों से मुख्यमंत्री गुजरेंगे, वहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम कराए गए हैं।
Also Read :छत्तीसगढ़ के सुकमा में ACB और EOW की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी, 7 जगहों पर पड़ा छापा
Also Read :झारखंड में इतने दिनों तक गरज के साथ होगा वज्रपात, मौसम विभाग का अलर्ट
Also Read :तहव्वुर राना से NIA उगलवाएगी राज, आतंकी हमलों की साजिश का जल्द होगा खुलासा!
Also Read :NIA को मिली तहव्वुर राणा की 18 दिन की रिमांड, देर रात आया कोर्ट का फैसला
Also Read :ये दो चीज बॉडी हीट को कर देगा कम, लू और सनस्ट्रोक होने का नहीं होगा खतरा!
Also Read :Aaj Ka Rashifal, 11 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read :युवा नेतृत्व में आगे बढ़ेगा झामुमो का जिला कमेटी, युवा कार्यकर्ताओं का बढ़ा उत्साह
Also Read :झारखंड की 26 ट्रेनें 15 दिन तक रहेंगी रद्द