Saraikela : सिर कटी महिला की लाश मामले का खुलासा सरायकेला पुलिस ने कर दिया है। लाश की शिनाख्त 65 साल की भवानी कैवर्तो के तौर पर की गयी। वह सरायकेला के नारायणपुर की रहने वाली थी। इल्जाम है कि उसकी हत्या उसके ही सगे दो पोतों ने कर दी। पुलिस ने दोनों संदेही गुनहगार पोतों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के नाम लक्ष्मण कैवर्तो और चंदन कैवर्तो बताये गये हैं। इस बात का खुलासा आज सरायकेला SDPO समीर कुमार सवैया ने मीडिया के सामने किया।
SDPO ने बताया कि गुजरे 30 मार्च को पुलिस ने गम्हरिया थाना क्षेत्र के यशपुर रेलवे फाटक से करीब 100 मीटर की दूरी पर रेलवे लाईन की पटरी पर एक अज्ञात महिला की सिर कटी लाश बरामद की थी। तफ्तीश के लिए SIT का गठन किया गया था। गठित SIT ने जांच शुरु की और संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि डायन बिसाही के शक में अपनी दादी की चापड़ से गला काट कर हत्या कर दी। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने दादी का कटा हुआ सिर, हत्या में इस्तेमाल लोहे का चापड़ और बाइक जब्त कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Also Read : भारत में बंद हो जाएंगी पेट्रोल-डीजल वाली गाड़िया? केंद्रीय मंत्री ने कह दी ये बड़ी बात…
Also Read : झारखंड के बेहतर भविष्य के लिए आने वाले 25 वर्ष को ध्यान में रखकर हमें आगे बढ़ना है : CM
Also Read : CM हेमंत सोरेन ने DGP को दिया आदेश, कहा – प्रदर्शनकारियों के खिलाफ न हो कार्रवाई
Also Read : सबसे ज्यादा होल्डिंग टैक्स कलेक्ट करने वाला नगर निकाय बना रांची नगर निगम
Also Read : सिरमटोली रैंप विवाद : अजय तिर्की और विरोधी गुट के बीच झड़प, पुलिस छावनी में तब्दील
Also Read : मुजफ्फरपुर में घाटों पर उमड़ी भीड़, नहाय-खाय के साथ उत्सव का आरंभ