JoharLive Team

रांची । झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य के पुलिस महानिदेशक के एन चौबे को राजभवन बुलाकर पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदरी प्रखंड के बुरुगुलिकेरा गांव में हुए सात युवकों की हत्या एवं लापता हुए युवकों के बारे में जानकारी ली।
राज्यपाल ने डीजीपी को निर्देश दिया कि आरोपितों के खिलाफ विधि सम्मत अविलम्ब कार्रवाई की जाए। राज्यपाल ने पूरे राज्य में विधि व्यवस्था बनाये रखते हुए समुचित शांति बहाल रखने का निर्देश भी दिया।
उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में पत्थलगड़ी के विरोध करने वाले 7 लोगों की हत्या कर दी गई थी।

Share.
Exit mobile version