Joharlive Team

रामगढ़। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू बुधवार को परिवार के साथ देश के प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर पहुंचीं। यहां राज्यपाल मुर्मू ने पूजा अर्चना की और अपनी नातिन का मुंडन संस्कार कराया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।

देश के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू अपनी बेटी, दामाद और नातिन के साथ सुबह मंदिर पहुंचीं। यहां राज्यपाल और अन्य परिजनों ने पूजा-अर्चना की। पूजा में राजपाल द्रौपदी मुर्मू के साथ, उनकी बेटी इति मुर्मू , नातिन आद्याश्री और दमाद गणेश शामलि हुए। इस दौरान राज्यपाल ने प्रदेश के लोगों की खुशहाली के लिए मां से प्रार्थना की और झारखंडवासियों के लिए आशीर्वाद मांगा। इसके बाद राज्यपाल ने नातिन का मुंडन संस्कार कराया।

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि पहली बार रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके का दर्शन के लिए आई हूं. यह स्थान झारखंड ही नहीं पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। लोग यहां पूरी आस्था के साथ पूजा अर्चना करने आते हैं. उन्होंने कहा कि मां से ही संसार है।

राजपाल के दौरे को लेकर रामगढ़ जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उपायुक्त संदीप सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार खुद गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे थे और पूरे मंदिर प्रक्षेत्र के साथ-साथ रूट पर भी पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। राज्यपाल के पहुंचने पर सभी अमला मौके पर अलर्ट रहा।

Share.
Exit mobile version