Joharlive Team

दुमका : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने काठीकुंड प्रखंड स्थित कल्याण विभाग द्वारा संचालित कल्याण अस्पताल का राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने निरीक्षण किया एवं इलाज करा रहे मरीजों से बात चीत की। इस अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अस्पताल के निरीक्षण के दौरान ज्यादातर मरीज एनीमिया से पीड़ित है क्षेत्र की महिलाएं एनीमिया से ग्रसित हैं उन्होंने कहा कि आप सभी साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें बारिश के मौसम में सावधानी बरतें खानपान में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। स्वस्थ भोजन ग्रहण करें और स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही धन है सब कुछ रहने के बाद भी अगर आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो सब बेकार है। उन्होंने कहा कि लोग हरिया का सेवन कर अपना स्वास्थ्य खराब कर लेते हैं। लोग हड़िया को प्रसाद मानते हैं ,पूजा करते हैं लेकिन हड़िया को प्रसाद के ही तरह ग्रहण करें। दिन रात उसका सेवन नहीं करें। आप सभी को खुद सजग होने की जरूरत है उन्होंने कहा कि खानपान में परहेज कर आप डॉक्टर के घर तक जाने से बच सकते हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से कहा कि अपने आप को स्वस्थ रखें आप स्वस्थ रहेंगे तो निश्चित रूप से इस दुनिया में आने वाला हर बच्चा स्वस्थ रहेगा। सरकार लगातार स्वास्थ सुविधा बेहतर करने की दिशा में कार्य कर रही है आयुष्मान भारत योजना चलाकर सरकार ने गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य किया है अब गरीब माताओं बहनों को अपने इलाज के लिए किसी साहूकार के पास जाने की जरूरत नहीं है कई निजी तथा सरकारी अस्पताल इस योजना के तहत लोगों का मुफ्त इलाज कर रहे हैं। सर्वे भवंतु सुखिनः सभी स्वस्थ रहें सभी सुखी रहें यही सरकार का उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है।जन्म से लेकर पढ़ाई लिखाई एवं रोजगार तक सरकार द्वारा योजनाएं चलाई जा रही है जागरूक बने एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा कि जागरूक होकर ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है खुद जागरूक बने तथा अपने आसपास के भी लोगों को जागरुक करने का कार्य करें। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री डॉक्टर लुईस मरांडी ने कहा कि कल्याण विभाग द्वारा इस अस्पताल का संचालन किया जाता है। सरकार अहर्ता पूर्ण करने वाले एनजीओ को अस्पताल चलाने का आदेश देती है। लोगों को अच्छी स्वास्थ सुविधा मिले यही इस अस्पताल का उद्देश्य है। जो भी समस्याएं हैं इस अस्पताल हैं उसे जल्द से जल्द दूर किया जाएगा।उन्होंने उपस्थित डॉक्टरों से कहा कि समर्पण भाव से सेवा करें निश्चित रूप से गरीबों के चेहरे पर मुस्कान आएगा। इससे पूर्व पारंपरिक रीति रिवाज माननीया राज्यपाल का स्वागत किया गया। इस अवसर पर दुमका की उपायुक्त राजेश्वरी बी, उप विकास आयुक्त वरुण रंजन सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी उपस्थित थे। 

Share.
Exit mobile version