Joharlive Team

रांची। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्‍य में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु सोमवार को राजभवन में उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें उन्‍होंने मौजूदा हालात की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक एमवी राव, राज्यपाल के प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी और मुख्यमंत्री के आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Share.
Exit mobile version