Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रकृति पर्व सरहुल की समस्त झारखंड वासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी है।
राज्यपाल ने प्रकृति पर्व सरहुल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकृति उपासना का यह पर्व हमें पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन का संदेश देता है। आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लें।
प्रकृति पर्व ‘सरहुल’ की हार्दिक शुभकामनाएं!
प्रकृति उपासना का यह पर्व हमें पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन का संदेश देता है।
आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लें। #सरहुल pic.twitter.com/DYN9U4zDkE— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) April 1, 2025
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि प्रकृति महापर्व सरहुल के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।उन्होंने कहा कि प्रकृति का यह महापर्व सभी को स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रखे, यही कामना करता हूं।
प्रकृति महापर्व सरहुल के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
प्रकृति का यह महापर्व सभी को स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रखे, यही कामना करता हूँ। pic.twitter.com/hCdfKj1U5Q— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 1, 2025
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक, प्रकृति पर्व सरहुल की आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं। मरांग बुरू से प्रार्थना है कि फूलों की महक, नई फसलों के उमंग का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख शांति एवं समृद्धि लाए।
प्रकृति पर्व सरहुल की सभी झारखंडवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
: श्री @yourBabulal जी, नेता प्रतिपक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष pic.twitter.com/BwZPvxpDGu
— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) April 1, 2025
उन्होंने कहा कि सरहुल हमें प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने और संरक्षण का संदेश देता है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम सभी पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता का संकल्प लें।
Also Read : APRIL FOOL’S DAY : मजाक और हंसी का दिन, जानिए इसकी दिलचस्प शुरुआत और इतिहास
Also Read : गिरिडीह में बवाल, मामूली विवाद के बाद पथराव व माहौल बिगाड़ने का प्रयास