Ranchi/Chaibasa : चाईबासा में हुए आईईडी विस्फोट में शहीद हुए झारखंड जगुआर के जवान सुनील धान को आज झारखंड पुलिस मुख्यालय में राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि दी। वे खूंटी के रहने वाले थे। नक्सलियों द्वारा किए गए हमले में वे वीरगति को प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मौके पर कहा कि “जवान का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।”
श्रद्धांजलि देने के बाद शहीद जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव भेज दिया गया, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में हुआ था जख्मी
चाईबासा में शनिवार को जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ छोटा घाघरा और जराईकेला थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाके के जंगली और पहाड़ी इलाके में हुई। इस एनकाउंटर में दो जवान बेतरह जख्मी हो गये, जिन्हें एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया। जख्मी जवानों में CRPF के हेड कॉन्स्टेबल विष्णु सैनी और झारखंड जगुआर के कॉन्स्टेबल सुनील धान शामिल थे। रांची में इलाज के दरम्यान कॉन्स्टेबल सुनील धान वीरगति को प्राप्त हो गये। वे खूंटी के रहने वाले हैं। वहीं, विष्णु सैनी की हालत स्थिर बताई गयी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबल के जवान जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दरम्यान जंगल की भीतर से नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों को भी गोलियां दागनी पड़ी। नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया, जिसमें दो जांबाज बेतरह जख्मी हो गये थे। एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे की हालत स्थिर है।
Also Read : IPL 2025 : जयपुर में आज RR vs RCB का महामुकाबला, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट
Also Read : झारखंड में आज शाम से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में अलर्ट जारी
Also Read :DC vs MI : आज के मैच में दिल्ली की नजरें पांचवीं जीत पर, प्लेइंग 11 में ये हो सकते हैं शामिल
Also Read :साउथ सुपर स्टार राम चरण बनाए गए कैंपा के नये ब्रांड अम्बेसडर
Also Read :IPL 2025 : जयपुर में आज RR vs RCB का महामुकाबला, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट