Mumbai : मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय (सीएसएमआई) एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 17-18 जनवरी की मध्य रात्रि में अलग-अलग मामलों में कुल 2.55 करोड़ रुपये की कीमत का सोना और हीरे जब्त किए हैं। पहले मामले में, विशेष जानकारी के आधार पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आ रहे दो यात्रियों को रोका। जांच के दौरान अधिकारियों ने संदिग्धों के शरीर के अंदरूनी हिस्सों में छिपाया गया 24 कैरेट कच्चे सोने का पाउडर (गोल्ड डस्ट/स्वर्ण कण) बरामद किया।
अधिकारियों द्वारा जब्त किए गए सोने का कुल शुद्ध वजन 2.465 किलोग्राम था। इसकी अनुमानित कीमत 1.80 करोड़ रुपये बताई जा रही है। दोनों यात्रियों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया।
एक अलग घटना में, सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक अन्य विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए दुबई जाने वाली फ्लाइट में सवार होने की तैयारी कर रहे एक यात्री को रोका। गहन जांच करने पर, अधिकारियों को यात्री के शरीर के अंदर छिपाकर रखे गए कटे और पॉलिश किए हुए हीरे मिले।
जब्त की गए हीरों में 21.70 कैरेट के लैब निर्मित हीरे थे, जिनकी कीमत 5.20 लाख रुपये थी। 226.95 कैरेट के प्राकृतिक हीरे थे, जिनकी कीमत 69.69 लाख रुपये थी। कुल मिलाकर, जब्त किए गए हीरों की कीमत 74.90 लाख रुपये थी। इन मामलों में जब्त किए गए सोने और हीरे की कुल कीमत 2.55 करोड़ रुपये है। अब तक इन घटनाओं के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं इन मामलों में शामिल किसी बड़े नेटवर्क या सहयोगियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
Also Read : JHARKHAND के इन जिलों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी
Also Read : नहीं रहे ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ फेम अभिनेता अमन जायसवाल, हादसे में गई जान
Also Read : प्रगति यात्रा : CM नीतीश बेगूसराय को देंगे करोड़ों की सौगात
Also Read : निकाय चुनाव के लिए बनाई जाएगी अलग-अलग कमिटियां : केशव महतो कमलेश
Also Read : आ’ग ने इस मंडी में मचाई भीषण तबाही, कई दुकानें खाक
Also Read: गाजा में युद्ध विराम को इजरायली कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें कब होगा लागू
Also Read: 40 साल में पहली बार अमेरिकी प्रेसिडेंट का शपथ ग्रहण समारोह स्थल बदला, बोले डोनाल्ड ट्रंप