गोड्डा : गोड्डा सदर प्रखंड के कुरमीचक गांव में शनिवार की दोपहर बाद हृदय विदारक घटना घटी। 13 वर्षीय किशोर अभिषेक दुबे शीशम के पेड़ पर हाइ टेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से मौके पर ही दम तोड़ दिया।ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों स्कूल बंद रहता है तो वहां बच्चे लुकाछिपी का खेल खेलते हैं। अभिषेक भी अपने दोस्तों के साथ दोपहर बाद खेल रहा था। वह छुपने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। उक्त पेड़ से सटा बिजली तार गुजरा है। हवा के झोंके में पेड़ की टहनी करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया और इसकी चपेट में आने से किशोर पेड़ पर ही लटका रह गया।

बच्चे की निगरानी नहीं करने पर माता पिता पर इस कदर पहाड़ टूटेगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं कि थी।खेल-खेल में किशोर की जान चली गई। सदर प्रखंड के कुरमीचक के अवध दुबे का 13 वर्षीय उक्त बालक अभिषेक मध्य विद्यालय कुरमीचक के पास बच्चों के साथ लुकाछिपी खेल रहा था। तभी अभिषेक शीशम के पेड़ में छिपने के लिए चढ़ गया। शीशम का पेड हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से यह दुर्घटना घटी। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share.
Exit mobile version