जमुई : झाझा में एक डांस एकेडमी में जमकर बवाल हो गया। एक लड़की अपने कुछ दोस्तों के साथ पहुंची, फिर चप्पल से संचालक की पिटाई करने लगी। वह दे-दनादन कई बार चप्पल से संचालक तांडव को पिटती रही।साथ में मौजूद उसके साथी और पिटाई करने को कहते रहे। दरअसल, लड़की का आरोप है कि डांस एकेडमी के संचालक ने गलत नीयत से उसके हाथ को टच किया था। हालांकि, डांस संचालक तांडव आरोप को गलत बता रहा है।

एकेडमी में मौजूद छात्रों ने पिटाई होते हुए वीडियो क्लिप बना लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना रविवार शाम की है। झाझा में तांडव डांस एकेडमी में लड़की ने ट्रेनर को पीटा है। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेनर तांडव बार-बार लड़की को मनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन लड़की उसे लगातार चप्पल से पीट रही है। ट्रेनर के मुताबिक, उसकी रेप्यूटेशन खराब करने के लिए हंगामा किया गया है। हमने गलत नहीं किया है।

दो दिन पहले आई थी एकेडमी

डांस एकेडमी के ट्रेनर सह संचालक तांडव ने बताया, ‘लड़की हमारे यहां की छात्र नहीं है। एक स्टूडेंट की सहेली है। सोशल मीडिया पर भी उससे कोई कनेक्टिविटी नहीं है। वह दो दिन पहले एकेडमी में आई थी। इस दौरान बातचीत हुई थी। लड़की के हाथ को गलत तरीके से टच नहीं किया। फिर बाद में फोन पर उससे बात भी हुई थी। उस समय तक किसी तरह का मामला नहीं था। रविवार शाम लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहुंच गई थी। कई और भी लड़के उसके साथ थे। इसके बाद चप्पल से पिटाई करने लगी।’

4 साल से है एकेडमी

तांडव एकेडमी पिछले 4 सालों से जमुई के झाझा में चल रहा है। संचालक का नाम भी तांडव है। वह पिछले 4 सालों से डांस के अलावा योगा की भी ट्रेनिंग देता है। यहां डांस और योगा के लिए महिलाएं भी आती है। हालांकि, इस पूरे प्रकरण में थाने में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं हुई है। तांडव ने बताया, ‘बदनामी होने के डर से शिकायत नहीं की है। पिछले चार सालों में कभी इस तरह की घटना नहीं हुई है। लड़की भी झाझा की ही रहने वाली है।’

Share.
Exit mobile version