जामताड़ा : बीते चार फरवरी को जामताड़ा के दुमका रोड से अपराधी तत्वों ने मोटरसाईकिल की डिक्की से 5,70,000/-रूपये उड़ा लिए थे। शिकायत मिलने पर इस संदर्भ में जामताड़ा थाना में कांड दर्ज कर मामले का अनुसंधान आरंभ किया गया। इस मामले की गभीरता को देखते हुए कांड के उद्यभेदन हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागोरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस निरीक्षक सह जामताड़ा थाना प्रभारी राजेश मंडल, पुलिस अवर निरीक्षक अलखनाथ चौबे, पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, तकनिकी शाखा के आरक्षी संतोष कुमार सिंह एव सशस्त्र बल को टीम में शामिल किया गया। टीम द्वारा उक्त काण्ड के अन्वेषण के दौरान तकनिकी साक्ष्य के आधार पर कांड में संलिप्त अपराधी खुर्शीद असारी उम्र 32 वर्ष, विशनपुर, थाना पचम्बा, जिला गिरीडीह को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से चोरी के 65,000/- रूपया एवं घटना में प्रयुक्त जेएच11ऐऐ-7883 नम्बर की हिरो ग्लेमर मोटरसाईकिल बरामद किया गया तथा उसके निशानदेही पर घटना में शामिल अपराधी मंसुर आलम, हुट्टी बाजार गिरीडीह के घर से चोरी का 1 लाख रूपया बरामद किया गया। मंसूर आलम पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा जबकि खुर्शीद अंसारी को पकड़ने में पुलिस कामयाब रही।
Read also : जमशेदपुर में रंगदारी और फा’यरिंग के 4 आरोपी पि’स्टल के साथ गिरफ्तार
Read also:जमशेदपुर में सलमान के घर पर फायरिंग करने वाला लाल बाबू गिरफ्तार…
Read also:नहीं थम रहा हैं जमशेदपुर में चोरी का सिलसिला, बिष्टुपुर में हुई 15 लाख की चोरी
Read also: जमशेदपुर में बच्ची के साथ दु’ष्कर्म,जांच में जुटी पुलिस
Read also:चोरी की घटना से दहशत में जमशेदपुर के लोग, फिर मानगो में….
Read also: जमशेदपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा, रेलिंग तोड़ते हुए पलटी कार…
Read also:जमशेदपुर की डॉ. मौसमी पॉल बनीं ABVP की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, दुमका के मनोज सोरेन बने प्रदेश मंत्री