रांची : रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होनेवाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का आज दिनांक 24 जनवरी 2024 को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. डीसी रांची राहुल कुमार सिन्हा एवं एसएसपी चंदन सिन्हा की देखरेख में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. इस दौरान आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को रियल टाइम बेसिस पर दोहराया गया. डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने एसएसपी के साथ परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट सलामी ली. परेड पार्टियों को संबोधित करते हुए एसएसपी ने आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिया. वहीं आला अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारियों का जायजा भी लिया गय. उन्होंने कार्यक्रम के दौरान बेहतर व्यवस्था हेतु उचित व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

पदाधिकारियों को मिला निर्देश

फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद प्रतिनियुक्त पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग भी हुई. इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों को डीसी-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची और एसएसपी रांची द्वारा जारी संयुक्तादेश के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने को कहा. उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक निभायें. एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा द्वारा समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों को निदेशित किया गया. ब्रीफिंग के दौरान अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था), रांची श्री राजेश्वरनाथ आलोक ने विभिन्न रंगों के पास के लिए आंमत्रित जनों के बैठने के लिए की गयी व्यवस्था की जानकारी भी दी. बता दें कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर फर्स्ट इन कमांड के रुप में सेना के मेजर अंकुश चौधरी हैं. सेकेण्ड इन कमांड के रुप में परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन हैं.

ये प्लाटून होंगे शामिल

  1. सेना
  2. सीआरपीएफ
  3. आईटीबीपी
  4. सीआईएसएफ
  5. एसएसबी
  6. ओड़िशा पुलिस
  7. झारखण्ड जगुआर
  8. जैप-1
  9. जैप-2
  10. जैप-10
  11. आईआरबी-05
  12. रांची जिला पुलिस (पुरुष)
  13. रांची जिला पुलिस (महिला)
  14. झारखण्ड गृहरक्षा वाहिनी
  15. एनसीसी (ब्वॉयज)
  16. एनसीसी (गर्ल्स)

बैण्ड पार्टी का होगा शो

  1. सेना बैण्ड
  2. जैप-1 बैण्ड
  3. जैप-10 बैण्ड
  4. झारखण्ड गृहरक्षा वाहिनी बैण्ड पार्टी
Share.
Exit mobile version