JoharLive Team
रांची। सदर थाना क्षेत्र के बांधगड़ी में श्री श्री बांधगड़ी दुर्गा पूजा समिति पंडाल के पास से चार शूटर को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ा गया है। पकड़े गए अपराधी के पास से तीन हथियार भी मिला है। जिसमें गोली लोडेड था। घटना शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शूटर को कब्जे में लिया है।

इससे पूर्व स्थानीय लोगों ने जमकर शूटरों के साथ मारपीट कर दी। जिसमें शूटर गंभीर रूप से घायल हो गया। शूटर के पकड़ाने की सूचना मिलने पर सिटी एसपी हरिलाल चौहान, सदर डीएसपी दीपक कुमार पांडेय, सदर थानेदार वेंकटेश प्रसाद मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी लिए है।
पुलिस छावनी में तब्दील बाँधगड़ी
दुर्गा पूजा पंडाल के पास से सूटर पकड़ने की सूचना मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग पंडाल के पास एकजुट हो गए।

स्थानीय लोगों ने पहले शूटरों की जमकर धुनाई कर दी। हालांकि स्थानीय लोगों का गुस्सा शांत नहीं होने की वजह से रांची पुलिस को पंडाल समेत आसपास के इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की नियुक्ति करने पड़ी। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस इलाके में कैम्प कर रही है