Ranchi : राजधानी की तुपुदाना पुलिस ने अफीम की खरीद-ब्रिक्री करने के इल्जाम में चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चार किलो से ज्यादा अफीम जब्त किया है। जब्त अफीम उम्दा किस्म की है और बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बतायी गयी है। धराये तस्करों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल है। इनके नाम अजय पूर्ती, अनिल मरांडी, सोमा पूर्ती और सलोमी टोपनो बताये गये। अजय मुर्मू बोकारो का रहने वाला है। वहीं, दो पुरुष और एक महिला रांची के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। इस बात का खुलासा आज यानी गुरुवार को DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया।
SSP ने मीडिया को बताया कि उन्हें आज दिन के करीब साढ़े 12 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि तुपुदाना थाना क्षेत्र के बेरमाद पुल के पास एक किराये के मकान में अफीम की खरीद-बिक्री की जाती है। मिली इंफॉर्मेशन पर बिना देर किये हटिया DSP प्रमोद मिश्रा की देखरेख में टीम गठित की गयी और बताये गये लोकेशन पर रेड किया गया। बेरमाद पुल के पास से स्कूटी सवार अजय मुर्मू और अनिल मरांडी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, स्कूटी की डिक्की से 2 किलो 600 ग्राम अवैध गादा अफीम मिला। स्कूटी और बरामद अफीम को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने जब इन दोनों से अपने स्टाइल में पूछताछ की तो इन लोगों ने धंधे में शामिल अन्य लोगों के नाम पुलिस को बताया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने सोमा पूर्ती और सलोमी टोपनो को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने डेढ़ किलो अफीम जब्त किया है।
Also Read : चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद
Also Read : होली को लेकर गिरिडीह पुलिस ने आम नागरिकों से की यह अपील… जानें