Garhwa : गढ़वा के हरैया गांव के नदियारा टोला में आज मातम छा गया। यहां तालाब में डूबने से चार लड़कियों की मौत हो गयी। सभी तालाब में नहाने के वास्ते गयी थी। मृतकों की शिनाख्त हरैया गांव के रहने वाले चंदन सिंह की 10 साल की बेटी लाडो सिंह, जितेंद्र सिंह की 22 साल की बेटी अंकिता सिंह, पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के पगार निवासी विशिष्ट सिंह की 18 साल की बेटी रोमा सिंह और लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह निवासी अभिषेक सिंह की 15 वर्षीय बेटी मीठी सिंह के तौर पर की गयी।
मिली जानकारी के अनुसार मीठी और रोमा पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने अपने रिश्तेदार के घर गढ़वा आयी थीं। शुक्रवार को लाडो, अंकिता, मीठी, रोमा और मीठी का भाई मिलकर पास के तालाब में नहाने के लिए गये थे। नहाने के दरम्यान ही लड़कियां गहरे पानी में एक-एक कर डूबने लगीं। मीठी का भाई किसी तरह बाहर निकला और घर पहुंचा। घरवालों को सारी बात बतायी। मिली सूचना पर परिजन और आसपास के लोग तालाब के पास पहुंचे। किसी तरह चारों लड़कियों को तालाब से बाहर निकाला गया। सभी लड़कियां बेसुध थी। जल्दबाजी में सभी को गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका।
इधर, इस दुखद घटना की फैली खबर के बाद गढ़वा विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, गढ़वा एसडीएम संजय कुमार और थानदार बृज कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। एसडीएम ने मीडिया को बताया कि जैसे ही सूचना मिली, सभी को अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। यह दुखद घटना गांव में हर किसी को रुला गया।
Also Read : भाई का खू’न कर पहुंचा थाना, बोला- मैंने गांगू मुंडा की ह’त्या कर दी…
Also Read : जमीन विवाद में दो भाइयों ने रिश्तेदार की कर दी ह’त्या, फिर किया सरेंडर…
Also Read : इस हाल में मिला अज्ञात महिला का श’व, नहीं हो सकी है पहचान