रांची: झारखंड कांग्रेस के चार जिला अध्यक्ष बदले गए। जिला अध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद से जारी बवाल को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत गढ़वा, साहिबगंज, कोडरमा और रामगढ़ के जिला अध्यक्ष बदल दिए गए। हालांकि, नए नामों की घोषणा अभी नहीं की गई है। ये नाम भी जल्द ही जारी कर दिए जाने की उम्मीद है। बताते चलें कि पूर्व में जिला अध्यक्षों की जारी सूची में मुस्लिम के साथ अनुसूचित जाति व महिलाओं को किसी भी जिले का अध्यक्ष नहीं बनाया गया था।

इसको लेकर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष से भी शिकायत की गई है। वहीं, मंगलवार को झारखंड प्रदेश के कार्यालय परिसर में ही प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रदेश प्रभारी अविनाश कुमार का पुतला दहन किया गया है। लोगों की लगातार विरोध को देखते हुए कुछ जिला अध्यक्षों को बदला गया है।
